नहर से महिला का शव बरामद

punjabkesari.in Friday, Jan 12, 2018 - 03:13 PM (IST)

बठिंडा (परमिंद्र): सरहिंद नहर की बठिंडा ब्रांच से एक महिला का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार नौजवान वैल्फेयर सोसायटी को नहर में शव होने की सूचना मिली थी। इस पर संस्था सदस्य मौके पर पहुंचे व घटना के बारे थाना नथाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में संस्था सदस्यों ने महिला के शव को नहर से बाहर निकाला।

संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 25-30 साल प्रतीत होती है व उसने क्रीम रंग का स्वैटर व गुलाबी रंग की सलवार-कमीज पहनी हुई है। मृतका की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने संस्था के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News