स्क्रैप के गोदाम में लगी आग, 4 लाख का नुक्सान

punjabkesari.in Sunday, Mar 18, 2018 - 12:32 PM (IST)

रामां मंडी (परमजीत): गांव रामां से एच.पी.सी.एल. रोड पर स्थित एक स्क्रैप के गोदाम में बाद दोपहर अचानक आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही रामां थाना पुलिस उक्त घटना स्थान पर पहुंचे, जहां तुरंत बठिंडा से फायर ब्रिगेड गाडियां मंगवा कर आग पर काबू पाया।  

 

स्क्रैप गोदाम मालिक बलवीर चंद निवासी रामां मंडी ने बताया कि उसके स्क्रैप गोदाम में करीब 4 लाख रुपए के स्क्रैप आदि सामान पड़ा थी। एस.एच.ओ. हरबंस सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। व्यापार मंडल के प्रधान नरिन्दर कुमार गोयल ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि जब भी कहीं आग लगती है तो रामां मंडी में फायर ब्रिगेड न होने के कारण काफी नुक्सान हो जाता है। उन्होंने मांग की कि रामां मंडी में एक फायर ब्रिगेड की सुविधा दी जाए।  

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News