विवाहिता से दुष्कर्म, मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2018 - 11:15 AM (IST)

बुढलाडा(बांसल): शहर में सुनाम से आई एक विवाहित महिला से 3 नौजवानों द्वारा बहला-फुसला कर बलात्कार करने का समाचार है।

जानकारी अनुसार सिटी थाना के एस.एच.ओ. रोमाना ने बताया की पीड़ित विवाहिता कल्पना (25) (काल्पनिक नाम) निवासी सुनाम द्वारा सहायक थानेदार करमजीत कौर के पास शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपने घरेलू काम के लिए बुढलाडा आई थी और वापस जाते समय सुखपाल सिंह, प्रकट सिंह और सुखचैन सिंह उसको शहर से बहला-फुसला कर पहले संगरूर और बाद में पटियाला ले गए जहां उन्होंने एक होटल में उसके साथ बलात्कार किया और उसकी हालत खराब होने पर वे उसको सिविल अस्पताल बुढलाडा नजदीक छोड़कर चले गए। सहायक थानेदार करमजीत कौर ने पीड़ित विवाहिता के बयान पर मैडीकल करवाने के बाद उक्त तीनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी खोज शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News