हैरोइन व नशीली गोलियों सहित 5 नौजवान गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 08:18 AM (IST)

बटाला(बेरी, सैंडी, साहिल): विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा हैरोइन व नशीली गोलियों सहित 5 नौजवानों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. रछपाल सिंह ने गश्त के दौरान पुलिस पार्टी सहित गांव अलीवाल जट्टां से हरी सिंह पुत्र अच्छर सिंह निवासी खैहरा कलां को एक ग्राम हैरोइन सहित काबू किया है। उधर, थाना सिटी के ए.एस.आई सरवन सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान शमशेर सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी रेलवे क्वार्टर जैंतीपुर को काबू कर उससे 10 ग्राम हैरोइन बरामद की है। 

इसी तरह, थाना सदर के ए.एस.आई हरिन्द्र सिंह ने गश्त के दौरान बलदेव सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी स्वरूपवाली कलां को काबू कर उससे 300 नशीली गोलियां मार्का ट्रैमाडोल व 450 नशीली गोलियां मार्का एलप्रैक्स बरामद की हैं। इधर, थाना सिटी के ए.एस.आई. पलविन्द्र सिंह ने साजन पुत्र बीर सिंह निवासी जामू मोहल्ला वार्ड नं.-4 मजीठा को काबू करके 170 नशीली गोलियां मार्का एलप्रोजोलम की बरामद की हैं।थाना सिविल लाइन के एस.एच. ओ. परमजीत सिंह की अगुवाई में चौकी इंचार्ज अर्बन एस्टेट ए.एस.आई. गुरमिन्द्र सिंह व ए.एस.आई. सुखजिन्द्र सिंह ने पुलिस पार्टी सहित अभिषेक पुत्र प्रदीप निवासी भंडारी मोहल्ला बटाला को 85 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News