प्रिंस लाहौरिया के साथ संबंधों को लेकर विवादों में मनोरंजन कालिया

punjabkesari.in Sunday, Feb 04, 2018 - 09:36 AM (IST)

जालंधर(स.ह.): कुख्यात गैंगस्टर विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया के एनकाऊंटर से पहले जालंधर से राजपुरा पुलिस द्वारा उठाए गएप्रिंसलाहौरिया के साथ संबंधों को लेकर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया विवादों के घेरे में आ गए हैं। 

प्रिंस लाहौरिया ने अपनी फेसबुक आई.डी. के मुख्य पेज पर मनोरंजन कालिया के साथ अपनी फोटो अपलोड की हुई है। इसके बाद फेसबुक आई.डी. में कई ऐसी तस्वीरें हैं जिनमें वह अक्सर मनोरंजन कालिया के घर पर दूसरे भाजपा नेताओं के साथ नजर आ रहा है। अपना प्रभाव जमाने के लिएप्रिंसलाहौरिया ने कई भाजपा नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड कर 
रखी हैं। यही नहीं जालंधर नगर निगम के हुए चुनावों के दौरान भी वार्ड नंबर 56 के एक चुनावी बोर्ड मेंप्रिंसलाहौरिया की तस्वीर लगी हुई है। दूसरी ओर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया का साफ कहना है कि उनकाप्रिंसलाहौरिया के साथ किसी तरह का कोई संबंध नहीं है और न ही वह उसे जानते हैं।   

10 सालों में बने कई गैंगस्टर 
पिछले कुछ समय के दौरान पंजाब के कई छोटे-छोटे नौजवानों ने अपराध का रास्ता चुनकर राज्य में दहशत का माहौल बना दिया था। दहशत के इस माहौल को खत्म करने में पंजाब पुलिस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं में एकप्रिंसलाहौरिया को राजपुरा पुलिस ने उन लोगों के साथ नामजद किया है जो प्रेमा लाहौरिया गैंग के लिए हत्या, अपहरण, नशा तस्करी और अवैध हथियारों के लेन-देन करते हैं। 

वहीं प्रिंस लाहौरिया के साथ  संबंधों पर पंजाब के  पूर्व मंत्री  मनोरंजन कालिया ने कहा कि फोटो का मतलब यह नहीं कि मेरा उससे कोई संबंध है। किसी फंक्शन के दौरान कोई व्यक्ति आकर फोटो खिंचवा लेता है तो उसका यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि मेरा उससे कोई संबंध है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News