NTSE , पंजाब (पेपर-1) में डा. राजेश वर्मा के बेटे हर्षित ने किया महानगर में टॉप

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 09:10 AM (IST)

जालंधर(विनीत जोशी): द स्टेट काऊंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग, पंजाब की ओर से नवम्बर 4 व 5 को लिए गए नैशनल टैलेंट सर्च एग्जामीनेशन (पंजाब एन.टी.एस.ई.-2018) के पहले चरण का रिजल्ट आज आऊट हुआ, जिसमें पंजाब भर से 98 स्टूडैंट्स ने सफलता पाई और अब वह 13 मई को होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा में भाग लेंगे। उक्त परीक्षा में महानगर के विभिन्न स्कूलों के 12 स्टूडैंट्स ने भी सफलता हासिल करके अपने स्कूल व पेरैंट्स का नाम रोशन किया, जिसमें ए.पी.जे. स्कूल, महावीर मार्ग के हर्षित वर्मा ने 135 अंक अर्जित करके स्टेट रैंक-12 पाकर महानगर में टॉप किया।

पीएच.डी. तक मिलती है ‘स्कॉलरशिप’ 
हर वर्ष नैशनल टैलेंट सर्च एग्जामीनेशन होता है, जिसमें देश भर से 1000 प्रतिभावान स्टूडैंट्स को उनकी अकादमिक योग्यता के आधार पर चयनित करके उन्हें स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। एग्जाम में सफलता पाने वाले स्टूडैंट्स को कक्षा 11वीं, 12वीं तक 1250/- रुपए प्रति माह, ग्रैजुएट व पोस्ट-ग्रैजुएट्स तक 2000 रुपए प्रति महीना की छात्रवृत्ति मिलती है। इसके अलावा पीएच.डी. के लिए स्कॉलरशिप की राशि यू.जी.सी. मानदंडों के अनुरूप तय की गई है।


सफलता पाने वाले महानगर के स्टूडैंट्स
सिटी रैंक 1. - हर्षित वर्मा (ए.पी.जे. स्कूल)- स्टेट रैंक : 12 
सिटी रैंक 2. - अव्वल अमिल (ए.पी.जे. स्कूल)- स्टेट रैंक : 16
सिटी रैंक 3. - गुनिका (स्वामी संत दास स्कूल)- स्टेट रैंक : 20
सिटी रैंक 4. - आदित्या उप्पल (ए.पी.जे. स्कूल)- स्टेट रैंक : 30
सिटी रैंक 5. - आदिति महाजन (एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल)- स्टेट रैंक : 36
सिटी रैंक 6. - शौर्य कपूर (इनोसैंट हार्ट्स स्कूल)- स्टेट रैंक : 42
सिटी रैंक 7. - सार्थक अरोड़ा (इनोसैंट हार्ट्स स्कूल)- स्टेट रैंक : 51
सिटी रैंक 8. - हरजस सिंह सहोता (दिल्ली पब्लिक स्कूल)- स्टेट रैंक : 62
सिटी रैंक 9. - प्रणव ओबराय (ए.पी.जे. स्कूल)- स्टेट रैंक : 69
सिटी रैंक 10. - कशिश महाजन (एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल)- स्टेट रैंक : 70
सिटी रैंक 11. - प्रतीक (एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल)- स्टेट रैंक : 80
सिटी रैंक 12. - हरमीत सिंह बैंस (संस्कृति के.एम.वी. स्कूल)- स्टेट रैंक : 84


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News