नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक संभोग करने की कोशिश में एक नामजद

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2018 - 08:10 AM (IST)

कपूरथला (भूषण): एक नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक संभोग करने की कोशिश के मामले में थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

जानकारी के अनुसार शहर के लक्ष्मी नगर क्षेत्र से संबंधित एक महिला ने थाना सिटी कपूरथला की पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह गुरदीश सिंह के मकान में रहती है तथा उसके 2 लड़के हैं। उसका बड़ा लड़का 9 वर्ष का है जो गत दिनों अपने भाई व मकान मालिक के बच्चों के साथ खेलने गया था। उसने बताया कि रात करीब 9.30 बजे उसका छोटा लड़का घर वापिस आ गया, लेकिन बड़ा लड़का घर नहीं पहुंचा।

जब रात करीब 10 बजे वह अपने मकान मालिक के घर गई तो उसे पता चला कि उसका लड़का मकान मालिक के लड़के जसप्रीत सिंह के कमरे में है। जब उसने जसप्रीत सिंह के कमरे का दरवाजा खोला तो कमरे में जसप्रीत सिंह उसके लड़के के साथ अप्राकृतिक संभोग करने की कोशिश कर रहा था जिसके बाद वह कमरे से भाग निकला। थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी जसप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News