मैस्ट्रो व आल्टो कार टक्कर में एक की मौत

punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2017 - 05:43 PM (IST)

बटाला (बेरी): गांव शेखूपुरा में मैस्ट्रो व आलटो कार की हुई टक्कर में एक की मौत हो गई। 

इस संबंध में चौकी इंचार्ज शेखूपुरा ए.एस.आई राजिन्द्र कुमार ने बताया कि गगनदीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव शंकरपुरा अपनी मैस्ट्रो मोपेड में अमृतसर से बटाला आ रहा था। जब गांव शेखूपुरा के निकट पहुंचा एक आलटो गाड़ी ने इसे टक्कर मार दी। इसके फलस्वरूप गगनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसको तुरंत उपचार हेतु बटाला के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने गगनदीप सिंह को मृतक करार दे दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि इस संबंध में थाना सदर में मृतक के साला बलविन्द्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी हरशियां के बयानों में कार चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News