हैरोइन सहित 3 व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jan 14, 2018 - 04:30 PM (IST)

बटाला (बेरी): फतेहगढ़ चूडिय़ां की पुलिस ने 3 व्यक्तियों को हैरोइन सहित गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए फतेहगढ़ चूडिय़ां के एस.एच.ओ. चरनजीत सिंह रंधावा ने बताया कि ए.एस.आई. दलविंद्र सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गांव झंजियां खुर्द मोड़ पर नाका लगाया हुआ था जिस दौरान 2 व्यक्तियों की तलाशी ली गई और तलाशी के दौरान उनसे 2-2 ग्राम हैरोइन बरामद की गई।

उन्होंने कहा कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान रूपिन्द्र सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी फतेहगढ़ चूडिय़ां एवं गगनदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव व्हीला तेजा के रूप में हुई है और उनके विरुद्ध थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

चरनजीत सिंह रंधावा ने एक और केस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ए.एस.आई. झिरमल सिंह द्वारा गांव झंजियां मोड़ पर लगाए गए एक नाके के दौरान अशोक मसीह पुत्र सलामत मसीह निवासी वार्ड नं. 1 फतेहगढ़ चूडिय़ां की तलाशी लेने पर उससे 6 ग्राम हैरोइन बरामद करते हुए उसको गिरफ्तार किया गया है और उसके विरुद्ध थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News