विभिन्न सड़क हादसों में 4 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 21, 2017 - 10:41 AM (IST)

मोगा(आजाद): जी.टी. रोड, मैहना पर कार तथा मोटरसाइकिल के मध्य हुई टक्कर में मनजिंद्र सिंह तथा उसकी पत्नी गुरमीत कौर निवासी गांव ङ्क्षभडर कलां के घायल होने का समाचार है, जिन्हें डी.एम.सी. लुधियाना दाखिल करवाया गया। मैहना पुलिस द्वारा अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मनजिंद्र सिंह ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर गांव वापस जा रहे थे। इस दौरान जी.टी. रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने लापरवाही से उनके मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए तथा मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले की जांच सहायक थानेदार गुलजार सिंह द्वारा की जा रही है। इसी तरह जी.टी. रोड, मैहना पर एक्टिवा तथा बोलैरो गाड़ी के मध्य हुई टक्कर में कृपाल सिंह तथा उसकी नाबालिग बेटी सतवीर कौर निवासी गांव मैहना के घायल होने का पता चला है, जिन्हें सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया।

कृपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव अपनी बेटी के साथ एक्टिवा पर जा रहा था। इस दौरान जी.टी. रोड, मैहना के पास अज्ञात बोलैरो चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी एक्टिवा में टक्कर मारी और एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले की जांच हवलदार दविंद्रजीत सिंह द्वारा की जा रही है। इस संबंध में मैहना पुलिस ने अज्ञातगाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News