मिनी बस-बोलैरो भिड़ंत में 5 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 21, 2017 - 11:50 AM (IST)

चब्बेवाल (गुरमीत): मिनी बस (नंबर पीबी 23 सी 0476) जो चब्बेवाल से गांव सारंगोवाल की तरफ जा रही थी, दूसरी तरफ बोलैरो जीप (नंबर सीएच 03 आर- 3070), जो कालेवाल भक्तां की ओर से आ रही थी, से टक्करा गई।

इस टक्कर में गुरमुख सिंह पुत्र मेहर सिंह, मनजीत कौर पत्नी गुरमुख सिंह निवासी गांव डविडा अरिहाणा समेत 5 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घायलों को एम्बुलैंस 108 द्वारा सिविल अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया।

बोलैरो जीप चालक सतविन्द्र सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी गांव हारटा ने बताया कि वह अपने नानका परिवार के साथ अपने नाना जी की अस्थियां जल प्रवाह करके श्री कीरतपुर साहिब से वापस लौट रहे थे कि उक्त स्थान पर उनकी बोलैरो की टक्कर बस से हो गई। थाना चब्बेवाल पुलिस ने अगली कारवाई शुरू कर दी है।                    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News