गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से माथा टेककर लौट रहे क्वालिस सवार 5 लोग घायल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 21, 2017 - 02:21 PM (IST)

कपूरथला (मल्होत्रा): कपूरथला-गोइंदवाल मार्ग पर गांव मुंडी मोड़ के निकट हुई सड़क दुर्घटना में क्वालिस गाड़ी में सवार 5 व्यक्तियों के घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल कपूरथला के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन सुखविन्द्र सिंह पुत्र बीर सिंह निवासी मेहता चौक, अमृतसर ने बताया कि वह क्वालिस कार में गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से माथा टेक कर गुरुद्वारा गोइंदवाल साहिब जा रहा था।

जब उनकी गाड़ी मुंडी मोड़ के निकट पहुंची तो उनके साथ जा रही एक कार बेकाबू होकर उनकी गाड़ी से टकरा गई जिससे गाड़ी में बैठे गुरमीत कौर पत्नी दिलबाग सिंह, दिलबाग सिंह पुत्र दलीप सिंह दोनों निवासी गांव खजूरला, गुरदासपुर, अर्शदीप सिंह पुत्र सुखविन्द्र सिंह, सुरिन्द्र कौर पत्नी बीर सिंह दोनों निवासी मेहता चौक घायल हो गए। जबकि गाड़ी में कुल 10 लोग जा रहे थे। घायलों को उपचार हेतु पहले सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी व फिर कपूरथला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के उपरांत दूसरी कार का चालक मौके से भाग निकला। थाना फत्तूढींगा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News