राइफल साफ करते समय चली गोली, आई.टी.बी.पी. कांस्टेबल की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jan 13, 2018 - 03:18 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): आई.टी.बी.पी. के कांस्टेबल वीर सिंह की गोली लगने से मौत हो गई।

घटना उस समय हुई जब वीर सिंह अपनी राइफल साफ कर रहा था और अचानक गोली चल गई जो उसके नाक से होती हुई सिर को चीरती हुई बाहर निकल गई। खून से लथपथ जवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सुल्तानविंड के इंचार्ज इंस्पै. नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना सुल्तानविंड के इंचार्ज इंस्पैक्टर नीरज कुमार का कहना है कि कांस्टेबल वीर सिंह मूल रूप से झांसी का रहने वाला था जो न्यू अमृतसर स्थित आई.टी.बी.पी. की 52वीं बटालियन के हैडक्वार्टर में गार्ड के पद पर तैनात था।  सुबह वह अपने साथी कर्मचारी के साथ राइफल साफ कर रहा था। उसने उसे चाय लाने के  लए भेजा। जैसे ही उसका साथी कर्मचारी चाय लेने के लिए मुड़ा तो अचानक उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब उसने मुड कर देखा तो वीर सिंह खून से लथपथ गिरा हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News