विवाह की खुशियां बदली मातम में,इस तरह निकली मासूम की जान

punjabkesari.in Sunday, Nov 19, 2017 - 02:21 PM (IST)

कोटकपूरा: विवाह समारोह दौरान चली गोली में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जानकारी के अनुसार मोहल्ला आनंद नगर के रहने वाले हरमंदिर सिंह उर्फ भोला के बेटे का 19 नवंबर को विवाह था।  इस संबंध में रात घर में संगीत का प्रोगराम रखा गया था। कार्यक्रम के दौरान रिश्तेदार बलविन्दर सिंह,अवतार सिंह हवाई फायर कर रहे थे। इस फायरिंग दौरान वहां खेल रहे बच्चे विकरमजीत सिंह (8) पुत्र कुलविन्दर सिंह और एक ओर लड़के कमरीन बराड़ पुत्र हवलदार जगसीर सिंह के गोलियां लग गई। इसमें विकरमजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। इस सम्बन्ध में थाना सीटी कोटकपूरा में बलविन्दर सिंह और अवतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News