हैप्पी कत्ल केस में बिल्ला को भेजा गया जेल
punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2017 - 09:14 AM (IST)
जालंधर(राजेश): हैप्पी कत्ल कांड में पकड़े गए युवक बिल्ला को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां न्यायाधीश ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए।
ए.सी.पी. जसप्रीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले बस्ती दानिशमंदां में हुए हैप्पी कत्ल कांड में पुलिस ने सारे आरोपी पकड़ लिए थे। इसके बाद पकड़े गए युवकों ने बताया था कि हैप्पी का कत्ल करने वाले बिल्ला व ज्ञानी भी उनके साथ थे। इस पर पुलिस ने बिल्ला को छापामारी करके काबू कर लिया जबकि ज्ञानी अभी भी फरार है। बिल्ला को अदालत के आदेश पर पुलिस ने जेल भेज दिया।