भूमि विवाद में बुजुर्ग की निर्मम हत्या

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2017 - 08:32 AM (IST)

बटाला (बेरी, सैंडी): गांव मिर्जाजान में भूमि विवाद के चलते एक बुजुर्ग की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सतबीर सिंह पुत्र गुरभेज सिंह निवासी गांव मिर्जाजान ने अपने चाचा गुरमीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी मिर्जाजान की उपस्थिति में बताया कि उसके पिता गुरभेज सिंह ने गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन खरीदी थी, जो हमारे नाम पर थी। इसके चलते गांव का एक व्यक्ति हमारे साथ रंजिश रखता था जिसके मद्देनजर जब उसके पिता गुरभेज सिंह ट्रैक्टर लेकर खेतों की तरफ गए तो उक्त व्यक्ति ने अपने साथियों सहित उन पर तेजधार हथियारों से हमला करते हुए उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सतबीर सिंह ने बताया कि इसके बाद वह अपने पारिवारिक सदस्यों सहित अपने पिता गुरभेज सिंह को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल बटाला में उपचार हेतु लेकर गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना किला लाल सिंह की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी। 

परिजनों के बयानों के आधार पर की जाएगी कार्रवाई : एस.एच.ओ.
एस.एच.ओ. थाना किला लाल सिंह अमोलकदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल गुरभेज सिंह का शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल में शव गृह में रखवा दिया गया है। पारिवारिक सदस्य पुलिस को जो भी बयान दर्ज करवाएंगे उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News