नशीले पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2017 - 03:34 PM (IST)

बठिंडा (विजय): पुलिस ने विभिन्न जगह से हैरोइन व नशीली गोलियां बरामद कर एक महिला व व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जानकारी अनुसार थाना मौड़ के सहायक थानेदार होशियार सिंह ने गांव में छापामारी दौरान वीरपाल कौर को गिरफ्तार कर उससे 4 ग्राम हैरोइन बरामद की है। ऊधर, थाना दियालपुरा पुलिस के सहायक थानेदार जंगीर सिंह द्वारा गांव जलाल के पुल पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर गुरदीप सिंह निवासी अकलियां को गिरफ्तार कर उससे 190 नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News