40 ग्राम हैरोइन सहित नौजवान गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2017 - 01:20 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब (जज्जी) : जिला पुलिस ने 40 ग्राम हैरोइन व 1 लाख रुपए की नकदी समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एस.पी.डी. दलजीत सिंह राणा ने बताया कि डी.एस.पी. डी. दलजीत सिंह खख की निगरानी में सी.आई.ए. स्टाफ सरङ्क्षहद के प्रमुख हरमिन्द्र सिंह ने पुलिस पार्टी समेत जी.टी. रोड सरहिंद में की नाकाबंदी दौरान आई-20 कार के चालक अमित शर्मा को 40 ग्राम हैरोइन व 1 लाख रुपए की नकदी समेत गिरफ्तार किया है। पूछताछ दौरान अमित शर्मा ने माना कि वह काफी लंबे समय से दिल्ली में नाइजीरियनों से हैरोइन लाकर यहां बेचता आ रहा है। अमित शर्मा को अदालत में पेश कर 17 नवम्बर तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News