डी.एम.यू. के नीचे आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Monday, Jan 15, 2018 - 11:14 AM (IST)

बटाला(बेरी): डी.एम.यू. के नीचे आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।ए.एस.आई. प्रमोद कुमार ने बताया कि  सायं कादियां से बटाला आ रही डी.एम.यू. रेलगाड़ी जब डेरा बाबा नानक रोड स्थित रेलवे फाटक के निकट पहुंची तो अचानक एक अज्ञात व्यक्ति इसके नीचे आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

उसे तुरंत उपचार हेतु एम्बुलैंस 108 के जरिए सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ए.एस.आई. प्रमोद ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेने के बाद पहचान हेतु सिविल अस्पताल बटाला के शवगृह में रखवा दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News