लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना समेत 5 काबू

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 12:13 PM (IST)

 लुधियाना (महेश): पुलिस ने नशे की खातिर लूटपाट की एक दर्जनों के करीब वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना समेत 5 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का 1 पिस्तौल, 11 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद किया है।

आरोपियों की पहचान गिरोह के सरगना हरदीप सिंह उर्फ दीपा, जस्सी कुलविन्द्र उर्फ सारो, गुरदित्त सिंह उर्फ गीता, कुलविन्द्र सिंह उर्फ विक्की व जसविन्द्र सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है, जबकि इनका एक साथी बूटा सिंह की तलाश जारी है। आरोपी गांव ससराली व बूथगढ़ के रहने वाले हैं। ए.डी.सी.पी. क्राइम रत्न सिंह बराड़ व ए.सी.पी. क्राइम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि सभी आरोपी नशे के आदी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने लूटपाट की 1 दर्जन के करीब वारदातों में अपनी संलिप्तता कबूली है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News