जनवरी में हुअा था IMA में सिलेक्शन,10 किमी की दौड़ में भटिंडा के युवक सहित 2 की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2017 - 10:22 AM (IST)

भटिंडा/देहरादूनः  इंडियन मिलिट्री एकैडमी (आई.एम. ए.) में 3 दिनों में 2 कैडेटों की मौत हो गई। आई.एम.ए. के अधिकारियों के अनुसार कैडेट को शनिवार रात को तबीयत खराब होने पर आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तबीयत में सुधार न होने पर उसे महंत इंद्रेश अस्पताल रैफर किया गया था, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।

 

करियप्पा बटालियन का 23 वर्षीय कैडेट नवीन क्षेत्री पुत्र राम बहादुर मूल निवासी सैनिकपुरी गांव के खपरैल पोस्ट न्यू चुगता जिला दाजॄलग (पश्चिम बंगाल) का निवासी था, जो इंडियन मिलिट्री एकैडमी में प्रशिक्षण ले रहा था। कैंट इंस्पैक्टर एस.एस. बिष्ट ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकेगा। आई.एम. ए. में 3 दिनों के भीतर दूसरे कैडेट की मौत की घटना सामने आई है।

 

शुक्रवार को कैडेट ट्रेङ्क्षनग में दौड़ते समय 22 वर्षीय दीपक शर्मा पुत्र तीरथ राम शर्मा निवासी भटिंडा (पंजाब) बेहोश होकर गिर पड़ा और उसे लेहमन अस्पताल हरबर्टपुर पहुंचाया गया, जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News