पंजाब के पूर्व DGP केपीएस गिल का दिल्ली में निधन

punjabkesari.in Friday, May 26, 2017 - 04:53 PM (IST)

चंडीगढ़ः  पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. के.पी.एस. गिल का अाज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्ही किडनी फेल हो चुकी थीं और दिल की बीमारी से भी पीड़ित थे। वह 82 वर्ष के थे। गिल 1958 पुलिस सर्विस में आए थे और उन्हें असम और मेघालय का जिम्मा मिला था। गिल ने पंजाब के डी.जी.पी. के रूप में दो बार अपनी सेवाएं निभाई और पंजाब में अलगाववादी आंदोलन को कुचलने का मुख्य श्रेय गिल को ही मिला।  गिल 1995 में आईपीएस पद से सेवानिवृत्त हुए। गिल इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट और इंडियन हॉकी फेडरेशन (आईएचएफ) के अध्यक्ष भी रहे। 1989 में उन्हे पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News