शादी से चंद मिनट पहले दूल्हे को पास से देख दुल्हन के उड़े होश (Watch Video)

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2017 - 01:53 PM (IST)

श्री माछीवाड़ा साहिब (टक्कर): माछीवाड़ा के एक गांव में दुल्हन ने शादी से मना कर दिया और बारात बेरंग लौटा दी। 


दुल्हन ने किया शादी से मना
जानकारी के अनुसार रविवार को होशियारपुर एक गांव से बारात माछीवाड़ा के एक गांव पहुंची। जब दूल्हा रिब्बन काट कर सालियों को साथ अंदर जाने लगा तो वह कांपने लगा। इस पर लड़कीवालों ने शक हुआ कि दूल्हे को कोई बीमारी है। जब इस बात का दुल्हन को पता चला तो उसने पास से देखा तो उसने शादी से मना कर दिया। दूल्हे के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि लड़का कई दिन से बीमार है इसलिए कांप रहा है।

बारातियों को भूखे, प्यासे वापस लौटना पड़ा
डाक्टर को बुलाकर दूल्हे का बुखार चैक किया तो बुखार काफी ज्यादा था। तब भी लड़की ने मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में तकरारबाजी शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी और सहायक थानेदार मान सिंह मौके पर पहुंचे। दूसरी तरफ दुल्हन ने पंचायत और पुलिस को बयान दिए वह इस लड़के से विवाह नहीं करवाएगी। पुलिस की मौजूदगी में दोनों परिवारों में समझौता हो गया और मिलनी का सारा सामान वापस ले लिया। वहीं बारातियों को भूखे, प्यासे वापस लौटना पड़ा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News