भारत आया पाक नागरिक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2018 - 04:11 PM (IST)

अमृतसर(सुमित) : अमृतसर में एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमें पाकिस्तान से भारत भ्रमण पर आया एक नागरिक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। दरअसल विक्की नाम का युवक 12 फरवरी को पकिस्तान से आए 143 लोगों के हिन्दू जत्थे के साथ भारत आया था जिसके बाद वह अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर  की बीबी धन्वंत कौर धर्मशाला में रहने लगा। कल शाम अपने एक साथी के साथ वह बहार गया जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया।  

 

दरअसल विक्की पाकिस्तान के बलूचिस्तान राज्य के शहर गवाधर का रहने वाला है। जहां वह मोबाइल की दुकान में काम करता है। विक्की भारत में तीरथ यात्रा पर 5 दिन के वीजा पर आया था। विक्की के बैग से कुछ कपड़े मिले हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पाक नागरिक का इस तरह गायब होना पुलिस के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। विक्की के चचेरे भाई शिवा का कहना है कि विक्की कल उसके साथ था,उसके बाद वह गायब हो गया। इस मामले में उसे  कोई सुचना नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News