जानिए क्या है मानव तस्करी का मामला जिसमें दलेर मेहंदी को मिली सजा

punjabkesari.in Friday, Mar 16, 2018 - 03:51 PM (IST)

नई दिल्लीः बॉलीवुड और पंजाब के मशहूर गायक दलेर मेहंदी को आज बड़ा झटका लगा है। दलेर मेहंदी को मानव तस्करी के आरोप में दोषी करार ​दिया गया है। 


दलेर मेहंदी के खिलाफ दर्ज की गर्इ थी FIR
वर्ष 2003 में दलेर मेहंदी पर गैरकानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने का आरोप दर्ज कराया गया था। आरोप के 15 साल बीत जाने के बाद कोर्ट ने आज फैसला सुनाया ​है। हालांकि, उन्हें इस मामले में बेल भी मिल गई है।आपको बता दें, 19 सितंबर, 2003 में दलेर मेहंदी के बड़े भाई शमशेर मेहंदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पूछताछ में दलेर मेहंदी का नाम भी इस मामले में सामने आया था। हैरानी तो इस बात कि है की 2003 में ही उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया और अब 15 साल बाद इस मामले में फैसला आया है।


क्या था मामला
दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर आरोप था कि वह कुछ लोगों को अपनी टीम का हिस्‍सा बताकर गैरकानूनी तरीके से विदेश ले जाते थे। मेहंदी और उनके भाई ने 1998 और 1999 के दौरान दो बार अमेरिका में शो किए और उस दौरान वह अपनी पूरी टीम के साथ वहां पहुंचे थे।इस दौरान उन्‍होंने गैर कानूनी तरीके से अपने ग्रुप के 10 सदस्‍यों को वहीं छोड़ दिया था। एक अभिनेत्री के साथ अमेरिकी यात्रा पर गए दलेर ने कथित तौर पर तीन लड़कियों को सैन फ्रांसिस्को छोड़ दिया था। अक्तूबर 1999 में भी दोनों भाई एक बार फिर कुछ अभिनेताओं के साथ अमेरिका गए थे और इस दौरान तीन लड़कों को न्यू जर्सी में छोड़ दिया गया था और खबर यह है की इस काम को अंजाम देने के लिए दोनों भाईयों ने काफी रकम भी वसूली थी।


दलेर मेहंदी का करियर
दलेर मेहंदी का जन्म 18 अगस्त, 1967 को पटना में हुआ और उनका असली नाम दलेर सिंह है। सबसे पहले दलेर मेहंदी ने 'बोलो ता रा रा' एल्बम के साथ बेहतरीन ढंग से डेब्यू किया था और इस एल्बम की 2 करोड़ कॉपी बिकी थीं।लोगों ने इस गानें को काफी पसंद भी किया था। इस एल्बम से वे पॉप स्टार बन गए। उसके बाद उनकी एल्बम 'डरदी रब रब' आई और इसने तो उनकी पहली एल्बम की कामयाबी को भी पीछे छोड़ दिया। 'मृत्युदाता' फिल्म में वे अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए और उनके लिए 'ना ना ना रे' गाना कम्पोज किया। यह गाना सुपरहिट रहा। प्रियंका चोपड़ा उनके सॉन्ग 'सजन मेरे सतरंगिया' में नजर आ चुकी हैं। 2001 में दलेक मेहंदी बॉलीवुड में हाथ आजमाने लगे। उन्होंने 'मकबूल' फिल्म का 'रू-ब-रू' गाना गया और य काफी पसंद भी किया गया। दलेर मेहंदी का 'रंग दे बसंती (2006)' का टाइटल सॉन्ग 'रंग दे बसंती' उनके सबसे ज्यादा हिट सॉन्ग में से है। इस तरह के कई हीट गानें देकर दलेर बॉलीवुड में काफी चर्चीत हो गए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News