फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने 24 घंटे में छोटे लाल कत्ल की गुत्थी सुलझाई

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 01:20 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब/ मंडी गोबिंदगढ़ (बख्शी/ सुरेश, मग्गो) : गांव डडहेड़ी में हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी को जिला पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस संबंधी प्रैस कॉन्फैंस दौरान एस.एस.पी. अलका मीना ने बताया कि थाना मंडी गोङ्क्षबदगढ़ की पुलिस को अमरिन्दर सिंह निवासी डडहेड़ी के खेतों में एक व्यक्ति का शव पड़े होने संबंधी 14 मार्च को सूचना मिली थी।

इस संबंधी थाना मंडी गोबिन्दगढ़ में आई.पी.सी. की धारा 302 अधीन मामला दर्ज कर मृतक की पहचान और दोषियों बारे जानकारी प्राप्त करने के लिए एस.पी. डी. हरपाल सिंह के नेतृत्व और डी.एस.पी. मनप्रीत सिंह की निगरानी में बनाई 2 टीमों द्वारा इसकी जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि एक टीम में थाना मंडी गोबिन्दगढ़ के एस.एच.ओ. सुखवीर सिंह और दूसरी टीम में थाना अमलोह के एस.एच.ओ. कुलजीत सिंह को शामिल किया गया। पुलिस की तरफ से 24 घंटे के अंदर ही मृतक की पहचान छोटे लाल यादव पुत्र हलकाया राम यादव (30) निवासी गांव ढोगरा थाना स्टेयी जिला छत्तरपुर मध्य प्रदेश के तौर पर करके कत्ल करने वाले राम दीन पुत्र मही लाल निवासी गांव ढोगरा थाना स्टेयी जिला छत्तरपुर मध्य प्रदेश, मथुरा पाल उर्फ कंगू पुत्र कलूआ राम निवासी स्टेयी रामपुर थाना स्टेयी जिला छत्तरपुर मध्य प्रदेश और वरिन्दर कुमार उर्फ विक्की पुत्र सुरिन्दर कुमार निवासी गांव दमहेड़ी थाना बस्सी पठाना को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ दौरान आरोपियों से पता लगा कि छोटे लाल ने 3 कत्ल किए हुए थे।एक मामले में उसे उम्र कैद की सजा भी हुई थी और अब माननीय हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर था। कत्ल करने वाले रामदीन और मथुरा पाल कंगू नसराली गोङ्क्षबदगढ़ में किराए के मकान में रहते थे। छोटे लाल भी इनके घर के नजदीक ही किराए के मकान में रहता था। रामदीन ने पूछताछ में बताया कि छोटे लाल ने उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसकी पत्नी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे।  इस कारण उसने दूसरे साथियों के साथ योजना बनाकर 11 मार्च को पहले छोटे लाल को ज्यादा शराब पिलाई और फिर मोटरसाइकिल पर बिठाकर गांव डडहेड़ी वाले रास्ते पर खेतों में ले गया। यहां मथुरा पाल और वरिन्दर कुमार के साथ मिलकर राम दीन ने छोटे लाल को चाकू, डंडे और पत्थर के साथ मारकर शव को गेहूं के खेतों में फैंक दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News