CBSE 12वीं परीक्षा का अकाऊंट्स का पेपर लीक होने की खबर का कोई असर नहीं

punjabkesari.in Friday, Mar 16, 2018 - 10:18 AM (IST)

पटियाला(प्रतिभा): सी.बी.एस.ई. के तहत 12वीं अकाऊंटैंसी का पेपर लीक हुआ है, इस खबर का कोई भी असर जिले में किसी भी सैंटर में देखने को नहीं मिला। हालांकि विद्यार्थियों को तो इस बात का पता भी नहीं चला कि पेपर लीक हुआ है। ऐसे में सभी विद्यार्थी अच्छा पेपर करके आए और किसी का पेपर खराब हुआ, ऐसा कुछ सामने नहीं आया। चाहे पेपर थोड़ा-सा मुश्किल रहा पर सिलेबस से सारा पेपर आया था। वहीं पेपर लीक होने वाली बात का किसी पर भी कोई असर नहीं दिखा। शहर के 7 सैंटरों में विद्यार्थियों ने अपने समय के मुताबिक ही पेपर दिया।

सी.बी.एस.ई. की नोडल अफसर ने अफवाह बताया
सी.बी.एस.ई. की नोडल अफसर अमृत कौर औजला ने बताया कि सभी सैंटरों पर शांतिपूर्ण पेपर हुआ है। उन्हें भी खबरों में ही पता चला है कि पेपर लीक हुआ है पर इस खबर के बाद ही सी.बी.एस.ई. का मैसेज पहुंच गया था। सी.बी.एस.ई. अथॉरिटी ने इसे अफवाह बताया है। विद्यार्थियों का पेपर भी अच्छा हुआ है, पर जहां भी ऐसा मामला सामने आया है, वहां जांच के बाद जो फैसला सी.बी.एस.ई. लेगी, उसके मुताबिक ही यहां कार्रवाई होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News