फिरोजपुर सेक्टर से 1 किलो हेरोइन बरामद

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 07:26 PM (IST)

जालंधर: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने फिरोजपुर सेक्टर की अग्रिम सुरक्षा चौकी गजाल के क्षेत्र से एक किलो हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत पांच करोड़ रुपए बताई जा रही है।   

 

बीएसएफ के महानिरीक्षक आर.एस. कटारिया ने बताया कि सीमा पार से ड्रग तस्करी को रोकने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत सुरक्षा बल ने शुक्रवार को सीमा के नजदीक तलाशी लेने पर एक बोतल में बंद एक किलो हेरोइन बरामद की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक कुल 37 किलो 114 ग्राम हेरोइन तथा 965 ग्राम अफीम बरामद की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त पांच हथियार, पांच मैग्जीन और 43 कारतूस बरामद किए गए है। सुरक्षा बल ने अब तक दस भारतीय, चार पाकिस्तानी और एक बंगलादेशी घुसपैठिए को पकड़ा है जबकि एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News