30 किलो भुक्की समेत गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 07:41 AM (IST)
पटियाला(बलजिंद्र) : थाना बख्शीवाला की पुलिस ने 30 किलो भुक्की समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम रजिंद्र सिंह निवासी रोहटी छन्ना है। ए.एस.आई. लाल चंद ने गांव लुबाणा के पास एक स्कूटर सवार व्यक्ति को शक के आधार पर रोका। चैकिंग करने पर उससे 30 किलो भुक्की बरामद हुई। उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।