अवैध शराब का धंधा करने वाले 2 काबू, 2 फरार

punjabkesari.in Sunday, Aug 20, 2017 - 05:30 PM (IST)

तरनतारन (रमन): विभिन्न थानों की पुलिस ने 2 आरोपियों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है जबकि 2 आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना गोइंदवाल साहिब के इंस्पैक्टर मनजिन्द्र सिंह को गुप्त सूचना मिली कि बस स्टैंड गोइंदवाल साहिब समीप एक व्यक्ति जोकि हेयर कटिंग की दुकान करता है, वह अवैध शराब बेचने का कारोबार करता है।

दुकान पर रेड की गई तो दुकान से 24 बोतल अवैध शराब (मार्का कैश) बरामद हुई। आरोपी केहर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गोइंदवाल साहिब को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी प्रकार थाना खालड़ा के ए.एस.आई. हरमेश सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर बब्बू पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव डल के घर रेड कर 40 किलो लाहन बरामद की। आरोपी मौके से फरार हो गया जिसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

वहीं थाना भिखीविंड के एच.सी. जगजीत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर जस्सा सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी गांव मनिहाला जय सिंह के घर पर छापेमारी की तो आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी के घर से 30 किलो लाहन बरामद करके मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना झब्बाल के एच.सी. सविंदर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरदेव सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी गांव पंडोरी रणसिंह के घर से 6,000 एम.एल. अवैध शराब बरामद करके उसे गिरफ्तार किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News