5 किलो अफीम सहित 2 काबू

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 10:35 AM (IST)

जालंधर (प्रीत): पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत जालंधर देहात पुलिस ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। आज जालंधर देहात के थाना मकसूदां के एस.एच.ओ. सुक्खा सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ करीब 5 किलो अफीम सहित 2 तस्करों को काबू किया है। गिरफ्तार एक तस्कर पिछले काफी समय से झारखंड से अफीम मंगवा कर जालंधर व आसपास के एरिया में सप्लाई कर रहा था। जालंधर देहात के एस.एस.पी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि तस्करों की पहचान सुरिन्द्र विश्वकर्मा उर्फ बाबा पुत्र गया विश्वकर्मा वासी झारखंड तथा बबलू कुमार उर्फ लुहार पुत्र केसू कुमार के रूप में हुई है। आरोपी बाबा से पुलिस ने 2 किलो 550 ग्राम तथा बबलू कुमार से 2 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद की।

एस.एस.पी. भुल्लर ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी सुरिन्द्र विश्वकर्मा करीब 20 साल से यहां रह रहा है। उसके दोस्त का चचेरा भाई बबलू झारखंड से यहां आने वाला था। उसने बबलू के कारिए अफीम यहां बेचने के लिए मंगवाई और पुलिस की सतर्कता के कारण दोनों तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News