26 सांसदों की संपत्ति में कई गुना इजाफा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 11:04 AM (IST)

चंडीगढ़(बंसल): केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सी.बी.डी.टी.) ने पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में 26 सांसदों, 11 राज्यसभा सदस्यों तथा 257 विधायकों की संपत्ति में भारी बढ़ौतरी होने की सीलबंद रिपोर्ट सौंपी थी। हरियाणा के पलवल क्षेत्र से कांग्रेस विधायक करण दलाल ने पत्रकारों के समक्ष उक्त रिपोर्ट में उन 26 सांसदों की सूची जारी की जिनकी संपत्ति में कई गुना इजाफा हुआ है।

PunjabKesari

5 साल में इन सांसदों की संपत्ति में 512 से 5649 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। सूची में जहां 3 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं, वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी व मुलायम सिंह यादव तथा भाजपा सांसद वरुण गांधी व शत्रुघ्न सिन्हा के नाम भी शामिल हैं। उन्होंने सूची जारी करते हुए कहा कि अगर उनकी सूची गलत निकले तो वह कोई भी सजा भुगतने को तैयार हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News