अदालत में पेश न होने पर 3 आरोपी भगौड़े करार

punjabkesari.in Sunday, Oct 15, 2017 - 11:05 AM (IST)

तरनतारन (रमन): अदालत ने 2 विभिन्न मामलों में पेश न होने पर 3 आरोपियों को भगौड़ा करार दिया है जिनके खिलाफ थाना सदर तरनतारन में केस दर्ज कर लिया गया है। 

थाना सदर तरनतारन के ए.एस.आई. जसपाल सिंह ने बताया कि चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट तरनतारन सुमित भल्ला की अदालत ने कर्मवीर सिंह पुत्र काबल सिंह, गुरतेजबीर सिंह पुत्र काबल सिंह निवासी डिफैंस कालोनी गुमटाला रोड अमृतसर जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाना सिटी तरनतारन में केस दर्ज है, को अदालत में पेश न होने पर भगौड़ा करार दिया है। 

इसी प्रकार बब्बू पुत्र बलकार सिंह निवासी सचखंड रोड तरनतारन को अदालत में पेशी पर हाजिर न होने पर भगौड़ा घोषित किया गया है। उसके  खिलाफ भी थाना सिटी तरनतारन में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है। ए.एस.आई. जसपाल सिंह ने नामजद किए आरोपियों की गिरफ्तारी लिए छापेमारी शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News