AAP वर्कर व उसके भाई पर हुए हमले का मामला: मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2017 - 03:08 PM (IST)

लुधियाना (महेश): गांव फुल्लांवाल में सीवर लाइन डालने को लेकर आप वर्कर अमर सिंह सेखों, सेखों के भाई मनप्रीत सिंह व इनके दोस्त हरविन्द्र सिंह पर हुए कातिलाना हमले के मुख्य आरोपी हृदयपाल ढींडसा सहित 4 आरोपियों को काबू कर लिया है। 

ए.डी.सी.पी. सुरेंद्र लांबा ने बताया कि शेष आरोपियों की पहचान फुल्लांवाल के चंद्रपाल, पासी नगर के विक्रमजीत, दोराहा के गुरुदेवक उर्फ जीवन के रूप में हुई है। इस संबंध में सदर थाने में हत्या का प्रयास, चोरी, मारपीट के तहत केस दर्ज किया गया है। लांबा ने कहा कि शेष आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है, उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  पंजाब विधान सभा में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा पीड़ितों का हाल जानने के लिए रविवार को डी.एम.सी. अस्पताल पहुंचे और उन्होंने कानून व्यवस्था पर ङ्क्षचता व्यक्त की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News