अंतर्राज्यीय गिरोह के 7 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Oct 15, 2017 - 09:42 AM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओ.सी.सी.यू.) और पटियाला पुलिस द्वारा ज्वाइंट आप्रेशन में लूटपाट, कत्ल और इरादा कत्ल में शामिल अंतर्राज्यीय गिरोह के 7 सदस्यों को घातक हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों से छीनी हुई स्विफ्ट कार, 3 लाख रुपए नकदी, 5 पिस्तौलें और 17 कारतूस बरामद किए गए हैं। 

डी.आई.जी. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्यों में मनवीर सिंह पुत्र हरविंद्र सिंह निवासी भल्ले जिला होशियारपुर, मनदीप सिंह उर्फ मन्ना पुत्र हरविंद्र सिंह निवासी उप्पल जंगीर जिला जालंधर, यादविंद्र सिंह यादू पुत्र गुरमीत सिंह निवासी घढानी खुर्द जालंधर, जोगराज सिंह उर्फ जोगा पुत्र अमरजीत सिंह निवासी फोलड़ीवाल जालंधर, संजीव कुमार उर्फ मिंटा गुज्जर पुत्र देसराज निवासी रविदास नगर नजदीक डी.ए.वी. कालेज होशियारपुर, अमनदीप सिंह उर्फ बीरू पुत्र सुच्चा सिंह निवासी गांव भट्ठे जिला होशियारपुर, मुकुल देव पुत्र अश्विनी कुमार निवासी बूटा मंडी नकोदर रोड जालंधर शामिल हैं।

एस.एस.पी. डा. एस. भूपति, एस.पी. (डी) हरविंद्र विर्क, डी.एस.पी. (डी) सुखमिंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में उक्त गिरोह के सदस्यों को सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला-2 के इंचार्ज इंस्पैक्टर बिक्रमजीत सिंह बराड़ की देखरेख में पुलिस पार्टी ने पटियाला-चीका रोड सुन्यारहेड़ी बीड़ में से गिरफ्तार किया है, जहां ये व्यक्ति लूटपाट की योजना बना रहे थे। गिल ने बताया कि गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ 9 वारदातें हल हुई हैं, जिनमें गिरोह के सदस्यों ने मार्च 2017 में गांव कोझा थाना भोगपुर में एक महिला के घर में दाखिल होकर कत्ल कर दिया था। इसके अलावा पंजाब के अलग-अलग जिलों और दूसरे राज्यों में से एक इनोवा, 2 स्विफ्ट, एक स्कोडा और एक आल्टो कार छीनी। 

इसी गिरोह के मैंबरों ने मालपुर में से एक वैस्टर्न यूनियन वाले से गन प्वाइंट पर 6 लाख 15 हजार रुपए छीने। इन सदस्यों पर पंजाब के अलग-अलग थानों में कई दर्जनों केस दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से मुकुल देव की यह पहली वारदात है जोकि हिमाचल का रहने वाला है और लैदर टैक्नोलाजी में डिप्लोमा कर रहा था। इन सभी के खिलाफ थाना सदर पटियाला में 399, 402, 473, 120बी आई.पी.सी. और आम्र्ज एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लेकर आगे और पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह गिरोह पंजाब और इससे बाहर लूटपाट, कत्ल और इरादा कत्ल जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देता था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News