तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से राहगीर घायल

punjabkesari.in Friday, Oct 13, 2017 - 10:31 AM (IST)

भटिंडा (पायल): तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक राहगीर घायल हो गया, जबकि अन्य हादसों में 3 लोग चोटिल हो गए। जानकारी के अनुसार लाल सिंह बस्ती निकट एक वृद्ध राहगीर को तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में वृद्ध गंभीर घायल हो गया व उसकी एक टांग भी कुचली गई।

सूचना मिलने पर सहारा लाइफ सेविंग ब्रिगेड के सदस्य विक्की कुमार व विशु राजपूत ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान नाहर सिंह (73) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी लाल सिंह बस्ती के तौर पर हुई। वहीं प्रात: 5 बजे भटिंडा-बादल मार्ग पर एक मोटरसाइकिल चालक गुरजीत सिंह (25) पुत्र मस्सा सिंह निवासी घुद्दा बिजली के खंभे से टकराकर चोटिल हो गया। उधर, भटिंडा-गोनियाना मार्ग पर नहर निकट दो मोटरसाइकिल सवार नवीन कुमार (21) व मोहित कुमार (25) निवासी जनता नगर कार की टक्कर से घायल हो गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News