कार चालक ने छोटे हाथी को मारी टक्कर, 5 घायल

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2017 - 11:09 AM (IST)

खन्ना(सुनील): स्थानीय समराला रोड पर स्थित एक सड़क हादसे में 5 लोगों के घायल होने का समाचार है।

जानकारी अनुसार प्रकाश दुलाल (28) पुत्र वीर बहादुर निवासी संत कालोनी अमलोह रोड खन्ना अपने साथियों गनन निवासी ऊंचा गांव, सतवंत सिंह बंटी पुत्र सरूप सिंह निवासी गुरु नानक नगर अमलोह रोड खन्ना, जसविन्द्र सिंह हनी (26) पुत्र करनैल सिंह निवासी गुलमोहर रोड खन्ना के साथ एक छोटे हाथी में खन्ना की ओर आ रहे थे। 

जैसे ही उपरोक्त जगह पर पहुंचे तो खन्ना की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। छोटे हाथी पर सवार सभी लोग घायल हो गए। इस हादसे में उक्त कार चालक भी घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए 108 ऐम्बुलैंस की मदद के साथ खन्ना के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News