एक्ट्रैस व मॉडल गैंगरेप मामला: गायक ‘जैली’ के खिलाफ अदालत में चालान पेश

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2017 - 11:45 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप): एक्ट्रैस और मॉडल से गैंगरेप करने और फिर उसका गर्भपात करवाने संबंधी दर्ज एफ.आई.आर. में सोमवार को स्टेट क्राइम ब्रांच ने पंजाबी गायक जरनैल सिंह उर्फ जैली के खिलाफ अदालत में चालान पेश कर दिया। 

 

जानकारी के मुताबिक अदालत में जैली के खिलाफ पीड़ित का जबरन गर्भपात करवाने संबंधी आई.पी.सी. की धारा 313 में कुल 9 पन्नों का चालान पेश किया गया है। गैंगरेप के आरोपों की अभी जांच चल रही है। पुलिस ने अदालत को सबूत के तौर पर डाक्यूमैंट्री भी पेश कर दी है। जैली के अलावा इस केस के अन्य आरोपियों सरवन सिंह ङ्क्षछदा, मङ्क्षनद्र मंगा तथा चरनप्रीत गोल्डी के खिलाफ पुलिस को फिलहाल ठोस सबूत नहीं मिल सके हैं। पुलिस तीनों का पॉलीग्राफ टैस्ट करवाने की तैयारी में है। एस.एच.ओ. कुलवंत सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ के सैक्टर-39 पुलिस थाने में केस दर्ज था जिसमें चंडीगढ़ पुलिस द्वारा वहां की अदालत में चालान पेश किया जा चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News