अमरेन्द्र राजाओं की तरह मौज-मस्ती कर रहा: बादल

punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2017 - 04:45 AM (IST)

पटियाला(जोसन/ बलजिन्दर/राणा/परमीत): पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि अमरेन्द्र राजाओं की तरह मौज-मस्ती कर रहा है। उसे पंजाब के लोगों की समस्याओं के साथ कोई सरोकार नहीं। 

बादल पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा के पिता बापू करतार सिंह धालीवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रैस कान्फ्रैंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अकाली सरपंचों और अकाली नेताओं के साथ धक्केशाही बहुत ही ङ्क्षनदनीय है। अफसरशाही अपने कांग्रेसी नेताओं को खुश के लिए यह धक्केशाही कर रही है। किसान आत्महत्या कर रहा है। कृषि का खर्चा बढ़ रहा है और आय कम हो रही है। कैप्टन ने कर्ज माफ नहीं किया, एक भी नौजवान को नौकरी नहीं दी, एक भी वायदा पूरा नहीं किया। कैप्टन को कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी लड़ाई ने ही उलझा दिया है। पंजाब के विकास की बात बहुत दूर रह गई है।

उन्होंने कहा कि खजाना खाली होने की रट लगाए बैठा अमरेन्द्र अब पंजाब के विकास की बात करे। यदि 9 महीनों में भी उसे सरकार चलाने की समझ नहीं लगी तो यह अमरेन्द्र की नालायकी है। पंजाब का खजाना कोई राजा महाराजाओं का खजाना नहीं जो खाली हो जाता है। हर साल प्लानिंग बनती है कि कितने पैसे आने हैं और कितने खर्चने हैं। खजाना खाली होने का बहाना बनाकर कांग्रेस सरकार पंजाब के लोगों को अकाली सरकार की तरफ से दी सुविधाएं वापस ले रही है। आज हमारी सरकार की तरफ से दी आटा-दाल स्कीम, पैंशन स्कीम समेत अन्य सभी डिवैल्पमैंट स्कीमें कांग्रेस ने बंद कर दी हैं। खैहरा पर पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने कोई कमैंट नहीं किया। 

कैप्टन लंबी पारी खेले तो अच्छी बात है
पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने अमरेन्द्र के बयान कि वह पंजाब की राजनीति में अब लंबी पारी खेलना चाहते हैं पर कहा कि यह अच्छी बात है। राजनीति में उम्र की कोई बंदिश नहीं है इसलिए अमरेन्द्र पंजाब में लंबी पारी जरूर खेले। बादल ने रविवार को खैहरा पर कोई कमैंट न करते हुए कहा कि माननीय कोर्ट के फैसले के बाद सब कुछ सामने आ जाएगा। पंजाब में निगम चुनाव के लिए अकाली दल पूरी तरह तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News