अगर आप भी किराए पर कमरें देते हैं तो पहले ये खबर जरूर पढ़ ले

punjabkesari.in Saturday, Dec 16, 2017 - 01:48 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): इस्लामाबाद स्थित हरिपुरा में किराए का कमरा देखने आई महिला लुटेरी ने घर की मालकिन को चाय में नशीला पदार्थ पिला बेहोश कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पिछले 2 दिन से उक्त महिला उस घर की रैकी कर रही थी जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। यह खुलासा वहां लगे एक सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुई फुटेज से हुआ। मामले की जानकारी मिलते ही थाना इस्लामाबाद की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। 


इस संबंध में थाना इस्लामाबाद के इंचार्ज का कहना है कि पीड़ित महिला संयोगिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। ऐसे पिलाई घर की मालकिन को नशीली चाय   : लुटेरी महिला का निशाना बनी संयोगिता ने पत्रकारों को बताया कि वह पिछले करीब 10 वर्षों से अकेली ही हरिपुरा क्षेत्र में रह रही है। पहले भी वह कई बार लोगों को घर में किराए पर कमरा दे चुकी है। गत 2 दिन पूर्व उक्त लुटेरी महिला उसके पास आई और खुद का नाम मुस्कान बताकर किराए पर कमरा मांगने लगी। उसने उसे घर में खाली पड़ा कमरा दिखाया और किराए की बात की।

 

कमरा देखने के उपरांत वह वहां से चली गई। गत दिवस उसकी सहेली हरजीत कौर उसके घर आई हुई थी और वे दोनों बैठी खाना खा रही थीं। उसी दौरान लुटेरी महिला फिर उसके घर आई। उसने उसे जब खाना खाने के लिए पूछा तो वह भी उनके साथ वहीं बैठ गई। उसकी सहेली उसे बाहर ले गई और लुटेरी महिला पर संदेह व्यक्त करने लगी। उसने अपने सहेली की बातों को अनसुना कर दिया। जब उसकी सहेली घर से चली गई तो लुटेरी ने उससे चाय की मांग की। जब वह चाय बनाकर लाई तो उसी दौरान उसने चाय में कुछ मिला दिया जिसका उसे पता नहीं चला। वह चाय पीते ही बेहोश हो गई। उसे होश आया तो उसने देखा कि घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था और घर में पड़े 12 हजार रुपए व सोने के जेवर गायब थे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News