CBI का जाली चीफ इंवैस्टीगेशन ऑफिसर गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jun 25, 2017 - 05:18 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि,महेश): पंजाब सरकार की तरफ से चलाए जा रहे सुविधा सैंटरों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी मारने वाले एक एक ठग को स्पैशल टास्क यूनिट की तरफ से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया ठग खुद को सी.बी.आई. दिल्ली का चीफ इंवैस्टीगेशन ऑफिसर बताता था। पुलिस ने ठग के पास से सी.बी.आई. का जाली आई कार्ड और एक स्विफ्ट कार बरामद की है।

जानकारी देते सी.पी. आर.एन. ढोके, डी.सी.पी. क्राइम गगन अजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान वाहेगुरु सिंह निवासी धर्मकोट, मोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने आज नाकाबंदी दौरान उसे तब गिरफ्तार किया जब वे लुधियाना में ठगी करने आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना हैबोवाल में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News