3 पाक सिमें, भारतीय करंसी, हैरोइन व हथियार सहित व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, May 19, 2017 - 11:48 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार, परमजीत, जैन): सी.आई.ए. स्टाफ पुलिस ने गांव किलचे के बांध पर नाकाबंदी के दौरान ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे 1 पिस्तौल 30 बोर, 7 जिंदा कारतूस 30 बोर, 75 ग्राम हैरोइन, 3 पाक मोबाइल सिमें एवं 4 लाख की भारतीय करंसी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

 

जानकारी देते हुए एस.पी. इन्वैस्टीगेशन धर्मवीर सिंह ने बताया की एस.एस.पी. गौरव गर्ग के दिशा-निर्देशों अनुसार डी.एस.पी. इन्वैस्टीगेशन भूपिन्द्र सिंह के नेतृत्व में सी.आई.ए. स्टाफ के इंस्पैक्टर अवतार सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गांव किलचे के बांध पर नाकाबंदी की हुई थी। उन्हें ट्रैक्टर पर सोनू निवासी निहाले वाला व उसका भाई जोगिन्द्र सिंह आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देख जोगिन्द्र सिंह मौके से ट्रैक्टर से छलांग लगाकर फरार हो गया जबकि पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से उक्त सामान बरामद हुआ। एस.एस.पी. ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपी से 23 लाख 50 हजार की और भारतीय करंसी बरामद करने में भी सफलता हासिल की है। 


पहले भी दर्ज हैं हैरोइन बरामदगी के केस
एस.पी. इन्वैस्टीगैशन ने बताया कि उक्त व्यक्तियों पर पहले भी हैरोइन बरामदगी के अलग-अलग थानों में केस दर्ज हैं। इसके अलावा जोगिन्द्र सिंह जो फरार हुआ है, जेल से जमानत पर आया हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News