जाली वीजा पर आए 2 एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Oct 17, 2017 - 12:33 AM (IST)

अमृतसर(संजीव): अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे राजासांसी पर इमीग्रेशन अधिकारी अशोक कुमार ने जांच के दौरान जाली वीजा पर आए मंसूर हक निवासी सहारघाट मधुबनी बिहार व सत्तार नदाफ निवासी बिहार को गिरफ्तार किया। 

 

एयरपोर्ट अधिकारियों ने उक्त दोनों आरोपियों के पासपोर्ट व अन्य कागजात जब्त कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इस पर थाना एयरपोर्ट की पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News