गुंडागर्दी का नाचः रिटायर्ड एडीशनल एस.सी. के घर युवकों का हमला

punjabkesari.in Saturday, Jun 24, 2017 - 01:33 PM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र) : शहर के पॉश इलाके माडल टाऊन में पी.एस.पी.एल. के रिटायर्ड एडीशनल एस.सी. चंचल सिंह के घर 2 दर्जन से अधिक व्यक्तियों ने हमला कर दिया। जिसमें चंचल सिंह (68) और उनका भाई गुरदेव सिंह सैंट्रल एक्साइज विभाग से सुपरिंटैंडैंट रिटायर्ड घायल हो गए। गुरदेव सिंह की बाजू टूटने की भी सूचना मिली है। दोनों लोगों को सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमलावरों द्वारा मारे गए ईंट पत्थर घर में खड़ी कारों पर लगे।
PunjabKesariदूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर जे.एस. रंधावा पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए और उनके आने की सूचना मिलते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। एस.एच.ओ. रंधावा ने बताया कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों घायल लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और इसके बाद जांच करके बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वह अपने इलाके में गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। शुरूआती जांच में सामने आया कि हमलावर एक ठेकेदार है और चंचल सिंह भी रिटायर्ड होने के बाद पी.एस.पी.एल. में ठेकेदारी कर रहे हैं। टैंडरों को लेकर ही इसके पीछे कोई रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही सारी बात सामने आएगी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News