नाबालिगा से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2017 - 08:57 AM (IST)

होशियारपुर(अश्विनी): थाना टांडा की पुलिस ने एक 10 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में धारा 376, 511 व प्रोटैक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सैक्सुअल अफैंसिज एक्ट 2012 की धारा 4 के अधीन मामला दर्ज किया है। लड़की की माता ने पुलिस के पास की शिकायत में कहा कि वह 17 जून को अपनी 10 व 7 वर्षीय लड़कियों को घर छोड़ कर गई थी।

बाद में एक युवक बलवीर सिंह उर्फ काटे पुत्र लक्ष्मण दास निवासी गांव चूहड़वाली थाना आदमवाल जिला जालंधर ने घर में दाखिल होकर 10 वर्षीय लड़की के कपड़े फाड़ दिए व उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लेडी ए.एस.आई. कमलेश कौर ने बताया कि पुलिस ने लड़की का सरकारी अस्पताल में मैडीकल करवाने के पश्चात मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News