बडूंगर ने राहुल को बताया नासमझ बोले,गांधी-नेहरू फैमिली हमेशा  सिखों के विरुद्ध रही

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2017 - 05:12 PM (IST)

पटियालाः प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर  एस.जी.पी.सी. प्रधान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 1984 दंगों पर दिए गए बयान पर जवाब देते हुए उन्हें नासमझ बताया। उन्होंने कहा कि राहुल के पास कहने को कुछ नहीं है, न ही उसे कुछ मालूम है। पंजाब के लोग इस दुखांत को कभी नहीं भूल सकते।


बडूंगर आज पटियाला के गुरुचरण सिंह टोहड़ा इंस्टीच्यूट में 11 सदस्यीय कमेटी के साथ मीटिंग करने के उपरांत मीडिया से रूबरू हुए।  इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को  नासमझ बताया। उन्होंने कहा गांधी वह नेहरू फैमिली हमेशा से  सिखों के विरुद्ध रहे हैं। उनके पिता ने तो इंदिरा गांधी के मरने पर यह कहा था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। 

 

प्रो किरपाल सिंह बडूंगर ने कर्नाटक सरकार द्वारा किरपान को बैन किए जाने पर बोलते हुए कहा कि देश में ही सिखों के साथ पक्षपात किया जा रहा जबकि देश के हर कोने में सिख रहते है। सभी सिखों के पहरावे के बारे में जागरूक है लेकिन हर बार देश के विभिन्न राज्यों में सिखों के साथ ऐसा व्यवहार होता देख मन दुखी होता है।


उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री व  गृह मंत्रालय को पत्र भी लिखा है। सारागढ़ी की लड़ाई को नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा बच्चों को जानकारी देने के लिए सिलेबस में डाले जाने को लेकर बडूंगर ने इस बात की प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि एस.जी.पी.सी. शुरू से ही इसके प्रचार के लिए कोशिश करता अा रहा है । 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News