बैंस बंधुओं ने किया लोक इंसाफ पार्टी की कार्यकारिणी का ऐलान

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2017 - 12:05 PM (IST)

लुधियाना(कंवलजीत): लोक इंसाफ पार्टी ने अपनी कार्यकारिणी का गठन कर दिया है, जिसके चलते लुधियाना शहरी की कमान बलदेव सिंह व जगदीप सिंह काला सरपंच को देहाती की कमान संभाली गई है। इसके अलावा 16 सीनियर उपाध्यक्ष, 30 उपाध्यक्ष, 16 महासचिव, 18 सचिव, 21 जत्थेबंधक सचिव, 3 प्रचार सचिव, 2 कोषाध्यक्ष व 5 मुख्य सलाहकार लगाए गए हैं। इसके अलावा लुधियाना शहर के 75 वार्डों के प्रधान नियुक्त कर दिए गए हैं।

लुधियाना शहर के नगर निगम चुनावों को देखते हुए ये नियुक्तियां अहम मानी जा रही हैं। फिरोजपुर रोड स्थित  सर्किट हाऊस में पार्टी के प्रमुख विधायक सिमरजीत सिंह बैंस व विधायक बलविंद्र सिंह बैंस ने नियुक्तियों का ऐलान किया व बताया कि सर्बजीत सिंह बाबा, तेजवंत सिंह सिद्धू, हरनेक सिंह सैनी, जसविंद्र सिंह मान, मनजीत मान डाबा, बलविंद्र सिंह बाड़ेवाल, रणजीत सिंह बत्तरा, अजय मल्होत्रा, सुरिंद्र शिंदा, सतनाम सिंह बिरदी, राजिंद्र सिंह ङ्क्षडपी, कुलवंत सिंह, दलजीत सिंह दासूवाल, बलदेव सिंह सबद्दी, रेशम सिंह प्रधान, परमजीत सिंह भंवरा को पार्टी का सीनियर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही 30 उपाध्यक्ष,16 महासचिव, 18 सचिव, 21 जत्थेबंधक सचिव सहित डा. सुरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह गोल्डी व प्रदीप सिंह बंटी को प्रचार सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जसविंद्र सिंह खालसा व रिशीपाल सूद को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। जबकि शाम सिंह, रणजीत सिंह राणा, लखबीर सिंह संधू, उत्तम सिंह बैंस व नंद कुमार बंसल को पार्टी का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है।पार्टी अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस ने बताया कि इसके अलावा लुधियाना शहर के 75 वार्डों के अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News