फांसी ना देना मेरी राष्ट्रीय भावनाओं की जीत: राजोआना

punjabkesari.in Thursday, Jun 22, 2017 - 04:23 PM (IST)

पटियालाः पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल केस में फांसी की सजायाफता बलवंत सिंह राजोआना की तबीयत खराब होने के चलते रजिन्दरा अस्पताल लाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को चैकअप के बाद जेल वापिस लेजाया गया। इस बीच बलवंत  ने कहा कि देश के शासकों की तरफ से पिछले 5 सालों से मुझे फांसी की सजा ना देना, मेरी तरफ से व्यक्त की गई राष्ट्रीय भावनाअों की जीत है। 

 

बता दें कि  बलवंत सिंह राजोआना को बेअंत सिंह कत्ल केस में फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है, जिस पर एस.जी.पी.सी. की तरफ से दया याचिका दायर की गई थी और राष्ट्रपति ने इस अपील पर 28 मार्च को फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News