भगवंत मान की चेतावनी,अकाली-भाजपा के बाद आप भी खोलेगी सरकार खिलाफ मोर्चा

punjabkesari.in Friday, Jan 12, 2018 - 05:22 PM (IST)

चंडीगढ़ः अकाली दल के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी विधायकों व सीनियर नेताओं के साथ पार्टी प्रधान भगवंत मान ने चर्चा कर स्पष्ट किया कि सरकार किसान कर्ज माफी जैसे तेवर बदल रही है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा सरकार किसानों को अपमानित कर रही है जिसके खिलाफ पार्टी मोर्चा खोलेगी। मान ने बताया कि लुधियाना नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है,इस बार कांग्रेस की धक्केशाही सहन नहीं की जाएगी।


चंडीगढ़ में भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता व विधायकों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसान कर्ज मुक्ति को लेकर सरकार अपने वादे से मुकरती नजर आ रही है जिस कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। कर्ज मुक्ति को लेकर सरकार के प्रोग्राम पर सवाल उठाते हुए मान ने कहा कि इतना पैसा खर्च करने के बाद भी सरकार ने किसानों को अपमानित किया। 

 
मान ने सोशल मीडिया टीम के साथ में चर्चा की ताकि जनता के साथ सोशल मीडिया के जरिए जोड़ते हुए सरकार की पोल खोली जाए। संगरूर में स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के परिवारिक मैंबर द्वारा आत्महत्या करने  के मुद्दे पर भगवंत मान ने कहा कि पुरानी सरकार को याद किया जाए तो वह भी वादे करती थी और अब की सरकार भी वादे ही करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News