सोशल मीडिया पर चर्चित 'सुक्खा' सुखपाल खैहरा ही है: जागीर कौर

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2017 - 02:39 PM (IST)

जालंधर (रमनदीप सोढी): शिरोमणि अकाली दल की स्त्री विंग की प्रधान और सीनियर नेता बीबी जागीर कौर ने सुखपाल खैहरा पर बड़ा हमला बोला है। 


जालंधर में प्रैस कान्फ़्रेंस करते हुए जगीर कौर ने कहा कि सोशल मीडिया पर चर्चित 'सुक्खा' कोई और नहीं सुखपाल खैैहरा ही है। शुक्रवार को आए हाईकोर्ट के फ़ैसले ने यह साफ कर दिया है कि फाजिल्का कोर्ट ने सही किया है। बीबी ने कहा कि खैहरा के पिता ने भी खालिस्तान का नारा लगाकर नौजवानों का नुक्सान किया था।


उन्होंने कहा कि केजरीवाल का खैहरा को पार्टी की प्राथमिक मैंबरशिप से ना निकालना कई सवाल खड़े करता है। बीबी ने कहा कि उनके इलाके में नशा तस्करी का कारण सुखपाल खैहरा ही हैं जिस कारण नौजवान पीढ़ी बर्बाद हो रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News